Skip to main content

Posts

डॉक्टर अकबर अली, एक मसीहा ऐसा भी

  एक मसीहा ऐसा भी ..... लम्हों की ज़िंदगी में सदियों का जी गया..... डॉक्टर अकबर अली,        हर इंसान का दुनिया में आना और जाना तय है, लेकिन यह कोई नहीं जानता है कि कौन कब आयोगा और कब जाएगा। आने जाने का तो पता नहीं लेकिन यह आने जाने के बीच की हमारी ज़िन्दगी हमारे ऊपर होती है कि हम इसको कैसे गुज़ारें। अक्सर हम अपनी ही उलझनों में उलझे रह जाते हैं। सही-गलत, नेकी-बदी इन सब चीज़ों को नज़रंदाज़ कर जाते हैं।         लेकिन आज भी दुनिया में कुछ ऐसे लोग हैं जो बहुत सारी बातों के साथ एक बात जो कि बहुत ज़रूरी है। याद रखते हैं, और वह है नेकी।       नेकी को आज हमने बहुत आम कर दिया है। जब की नेकी बहुत खास होनी चाहिए। नेकी वह नहीं जो दुनिया देखती है। बल्कि नेकी वह है जो सिर्फ खुदा देखे। क्योंकि नेकी वह है जो बंदे को खुदा से जोड़ती है।        डॉक्टर और शिक्षक यह दो ऐसे नाम और काम हैं जिसमें नेकी और कमाई दोनों होती है। बस यह हमारे ऊपर होता है कि हम क्या-क्या कमाएं।         डॉक्टर अकबर अली पेशे से ...

What is the active ingredient in catnip?

Catnip is the common name for a perennial herb of the mint family. The active ingredient in catnip is called nepetalactone which can trigger strange behaviors in cats. Cats don't actually eat catnip and respond to its taste, but rather, are reacting to the smell. It can be either in a dry or fresh form.

DM ने वाराणसी के लिए जारी की नई पाबंदियों की गाइडलाइंस

वाराणसी।        उत्तर प्रदेश शासन द्वारा आगामी दस मई की सुबह सात बजे तक बढ़ाये गए लॉकडाउन को लेकर वाराणसी के जिला मजिस्ट्रेट कौशलराज शर्मा ने जनपद के लिए नई गाइडलाइन्स जारी की है। उन्होंने कहा है कि साप्ताहिक बंदी का इस आदेश से कोई वास्ता नहीं, वह पूर्व की भांति लागू रहेगा। DM वाराणसी की गाइडलाइंस         मैं कौशल राज शर्मा, जिला मजिस्ट्रेट, वाराणसी महामारी अधिनियम 1897 व राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियिम 2005 के अन्तर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए शासन के निर्देशों के क्रम में निम्नलिखित निर्देश पारित करता हूं जो जनपद वाराणसी के सम्पूर्ण क्षेत्र में दिनांक 10.05.2021 की प्रातः 07.00 बजे तक प्रभावी रहेंगे:- जनसामान्य व उनके वाहनों का आवागमन व जनसामान्य का घर से बाहर निकलना तथा सभी व्यापारिक व व्यवसायिक गतिविधियों को उक्त अवधि में प्रतिबन्धित किया जाता है। जनपद वाराणसी में समस्त प्रकार की दुकान, शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स, माॅल, व्यापारिक प्रतिष्ठान, बार, आबकारी दुकानें, धार्मिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे तथा किसी भी तरह की सार्वजनिक व धार्मिक गतिविधियां...

प्रदेश में सोमवार तक बढ़ा लॉक डाउन

  लखनऊ। कोरोना संक्रमण के बढ़ते संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एक बार फिर वीकेंड कोरोना कर्फ्यू को 10 मई यानी सोमवार सुबह सात बजे तक बढ़ा दिया गया है। पहले तीन दिन का वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया था, इसके बाद फिर दो दिन का बढ़ाते हुए 6 मई सुबह सात बजे तक कर दिया गया था। लेकिन एक बार फिर इसे बढ़ाते हुए सोमवार सुबह सात बजे तक बढ़ा दिया गया है। इस तरह ये पूरा हफ्ता ही अब लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान पहले की तरह ही सभी पाबंदियां लागू रहेंगी। आवश्यक सेवाओं को छूट मिलती रहेगी। बेवजह घूमने वालों पर सख्ती बरती जाएगी। दरअसल, पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद उपजे संक्रमण के खतरे को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है। यह कोरोना कर्फ्यू खासतौर पर बाजारों पर लागू है। जरूरी सेवाओं और औद्योगिक गतिविधियों पर कोई रोक नहीं है। हालांकि, परिवहन पर सख्ती दिखाई गई है। रोडवेज़ बसें अगले दो हफ्तों तक राज्य से बाहर नहीं जाएंगी। साप्ताहिक बाजार बंद रहेंगे, बाजारों में दुकानें भी बंद रहेंगी। इस दौरान लोगों के बेवजह बाहर निकलने पर रोक है। ऐसा करने वाले के विरुद्ध उचित धाराओं में केस दर्ज करने का आदेश दिया गया है।