Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2021

महाराष्ट्र में राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक और सरकारी कार्यक्रमों पर रोक

मास्क और सोशल डिस्टेंस का पालन करें वर्ना लॉक डाउन के ज़िम्मेदार जनता होगी- उद्धव ठाकरे              महाराष्ट्र में कोरोना मरीज़ों की बढ़ती संख्या चिंता का कारण बन रही है। इसी बीच आज राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जनता को संबोधित करते हुए दिशानिर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार 22 फरवरी से पूरे महाराष्ट्र में तमाम सरकारी, राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों पर पाबंदी रहेगी। सरकारी कार्यलयों में काम करने वाले कर्मचारियों को (वर्क फ्रॉम होम) घर से काम करने का ऑप्शन दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से बिना ज़रूरत भीड़ इकट्ठी करने से बचने और मास्क का प्रयोग करने के साथ सोशल डिस्टेन्स का पालन करने की अपील की। मुख्यमंत्री श्री ठाकरे ने कहा कि अगर जनता मास्क और सामाजिक दूरी का पालन नही करती तो आने वाले दिनों में   लॉक डाउन लगाया जाएगा, जिसकी ज़िम्मेदार जनता होगी।         लॉक डाउन लगेगा या नही इसका फैसला जनता के व्यवहार पर निर्भर करेगा। उन्होंने जनता से अपील की कि बिना ज़रूरत सड़कों और बाज़ारों में निकलने से बचें और मास्क और सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए राज्य और जनता के प्रति अपनी जिम

٢١ فروری ، یوم مادری زبان

 مادری زبان سے بے اعتنائی، قوموں کی پہچان ختم کر دیا کرتی ہے              ہر سال بین الاقوامی ً یوم مادری زبانً  21 فروری کو منایا جاتا ہے۔ یونیسکو نے یہ فیصلہ 17 نومبر 1999 میں لیا۔ اقوام متحدہ کی عام اسمبلی نے سال 2008 کو زبانوں کا عالمی سال قرار دیا تھا ۔        عالمی یوم مادری زبان 1952 کی 21 فروری کیوجہ سے منتخب کیا گیا ہے۔  جس دن مشرقی پاکستان موجودہ بنگلہ دیش میں ڈھاکہ یونیورسٹی ، جگنناتھ یونیورسٹی اور ڈھاکہ میڈیکل کالج کے طلبہ پاکستان میں اردو کیساتھ بنگالی  زبان کو بھی قومی زبان میں شامل کرنے کے لئے احتجاج کر رہے تھے۔ دوران احتجاج پولیس کو گولی چلانی پڑی جسمیں کئی طلبہ شہید ہوگئے تھے۔ اور لمبی لڑائی کے بعد 1956 میں بنگلہ زبان کو پاکستان کی قومی زبان میں شامل کر لیا گیا ۔          مگر بنگلہ دیش نے اپنے ان شہیدوں کو فراموش نہیں کیا جنھوں نے اپنی مادری زبان کی بقا کے لئے اپنی جانوں کی قربانی دی تھی ۔ ان کی یاد میں "شہید مینار" تعمیر کیا گیا اور ہر سال سرکاری طور اور عوامی طور پر لوگ شہید مینار پر اکٹھا ہوکر ان شہیدوں کو خراج عقیدت پیش کرتے ہیں۔اور وہاں عوامی تعطیل

लव जिहाद क़ानून के खिलाफ जमीअत उलेमा हिन्द की पक्षकार की याचिका सुप्रीम कोर्ट में मंज़ूर

  सुप्रीम कोर्ट ने लव जिहाद क़ानून को चैलेंज करने वाली याचिकाओं में जमीअत उलेमा हिन्द को बतौर पक्षकार मान लिया है। इससे पहले की सुनवाई पर शीर्ष अदालत ने केंद्रीय और राज्य सरकारों को नोटिस जारी किया था।   सिटीज़न फ़ॉर पीस एंड जस्टिस व अन्य संगठनों की जानिब से लव जिहाद के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर 17 फरवरी को सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने जमीअत के वकील ऑन रिकॉर्ड एजाज़ मक़बूल से पूछा कि इस केस में जमीअत उलेमा हिन्द का क्या हित है? और वह क्यों पक्षकार बनना चाहते हैं? जिस पर एडवोकेट एजाज़ मक़बूल ने कहा कहा कि जमीअत उलेमा हिन्द भारतीय मुसलमानों की प्राचीन संस्था है। और भारतीय मुसलमानों के धार्मिक, सांस्कृतिक और संवैधानिक हितों की सुरक्षा उसके बुनियादी उद्देश्यों में शामिल है। उन्होंने चीफ जस्टिस ए‌ एस बोबडे को बताया कि लव जिहाद कानून के तहत बड़ी तादाद में मुसलमानों को गिरफ्तार किया जा चुका है, और यह सिलसिला अभी जारी है। इसलिए इस असंवैधानिक कानून को खत्म करने के लिए दाखिल पेटिशन में जमीअत पक्षकार बनना चाहती है ताकि वह अदालत में अपना पक्ष रख सके।         एडवोकेट एजाज़

तबलीगी जमाअत को बड़ी राहत

जमातियों को मिली बड़ी राहत अन्य को भी जगी आस  7 विदेशी सहित 18 जमातियों के केस वापसी का आदेश लखनऊ सीजेएम कोर्ट ने 18 जमातियों के केस वापस लेने के आदेश दिया है। इन  18 जमातियों में 7 जमाती विदेशी थे। ये सभी केस  प्रयागराज के शाहगंज थाने मे दर्ज किए गए थे। मालूम हो कि कोविड लॉक डाउन में तबलीगी जमात पर कोविड के गाईड लाइन्स के उल्लंघन का आरोप लगाया गया था।

Who named the Pacific Ocean?

Explorer Ferdinand Magellan Named the Pacific Ocean in the 16th Century. In 1519, Portuguese navigator Ferdinand Magellan, in the employ of Spain, began a journey across the Atlantic Ocean to seek a western route to the Spice Islands via South America.

ज़ोर से लगने जा रहा है बिजली विभाग का झटका

 10 हजार रुपये व ज्यादा के बिजली बकायेदारों का कटेगा कनेक्शन वाराणसी। बिजली विभाग अब 10 हजार रुपये व उससे अधिक के बकायेदार उपभोक्ताओं का अगले हफ्ते से कनेक्शन काटेगा। इसके लिए अवर अभियंताओं के नेतृत्व में कई टीम गठित की जा रही है। पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन एम देवराज विच्छेदन अभियान की रोज समीक्षा भी करेंगे। इस अभियान की जद में ग्रामीण क्षेत्रों के बकायेदार भी होंगे। अधीक्षण अभियंता-द्वितीय दीपक अग्रवाल ने बताया कि अगले सप्ताह से अभियान शुरू होगा। बिना बिल जमा किए कनेक्शन जोड़ने पर एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।

लॉकडाउन उल्लंघन के मुकदमे होंगे वापस

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आदेश ढाई लाख लोगों को मिलेगी राहत उत्तर प्रदेश के व्यापारियों के बाद योगी सरकार अब  प्रदेश के लाखों लोगों को लॉकडाउन के दौरान हुए  मुकदमों में बड़ी राहत देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी  जी ने प्रदेश में आमजन के ऊपर  कोविड-19 और लॉकडाउन तोड़ने को लेकर दर्ज हुए  मुकदमों को वापस लेने के निर्देश दिए हैं। इससे प्रदेश  के ढाई लाख से अधिक लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।  कोविड-19 और लॉकडाउन तोड़ने के मामलों में  पुलिस और कचहरी के चक्कर लगा रहे लाखों लोगों  व व्यापारियों को जल्द ही इन चक्करों से छुटकारा  मिल जाएगा। योगी सरकार प्रदेश भर के थानों में  लॉकडाउन की धारा 188 के उल्लंघन को लेकर दर्ज  हुए मुक़दमों  को वापस लेने की तैयारी कर रही है। अभी  हाल ही में सरकार ने प्रदेशभर के व्यापारियों के  खिलाफ लॉकडाउन के दौरान दर्ज हुए मुकदमें वापस  लिए जाने के निर्देश जारी किए थे। देश में उत्तर प्रदेश  पहला राज्य बनने जा रहा है जिसने व्यापारियों व आम जनता पर  लॉकडाउन के दौरान हुए मुकदमों को वापस लेने के  निर्देश जारी किए हैं।

उच्च शिक्षण संस्थानों में पूर्णरूप से पढ़ाई का आदेश जारी

 हॉस्टल भी खुलेंगे कोविड के दिशानिर्देशों का पालन ज़रूरी लखनऊ       उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के अंतर्गत समस्त विश्वविद्यालय, महाविद्यालय सहित सभी शिक्षण संस्थान दिनांक 15 फरवरी 2021 से पूर्ण रूप से संचालित किए जाएंगे।          हॉस्टल भी कोविड के दिशानिर्देशों में पालन के साथ खोले जाएंगे।         संबंधित विभाग द्वारा इसके लिये विस्तृत दिशानिर्देश जारी कर दिया गया है।

सिद्धार्थ मिश्रा आदमपुर थानाध्यक्ष बनाये गए

  चाक व चौबंद क़ानून व्यवस्था के लिये किये गए तबादले वाराणसी।   आज दिनांक 12.02.2021 को पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी द्वारा जनहित/रिक्ति के सापेक्ष निम्नलिखित निरीक्षक ना0पु0 को उनके नाम के सम्मुख अंकित स्थान पर तात्कालिक प्रभाव से स्थानान्तरित किया गया- 1. निरीक्षक नरेश कुमार – प्रभारी निरीक्षक रामनगर से निरीक्षक अपराध थाना मण्डुवाडीह 2. निरीक्षक वेद प्रकाश राय – पुलिस लाईन से प्रभारी निरीक्षक थाना रामनगर 3. निरीक्षक सिद्धार्थ मिश्रा – इन्वेस्टिगेशन विंग क्राइम ब्रांच से प्रभारी निरीक्षक थाना आदमपुर 4. निरीक्षक भूपेश कुमार राय – ज्ञानवापी सुरक्षा से प्रभारी निरीक्षक थाना सारनाथ 5. निरीक्षक दुर्गेश कुमार मिश्र – पुलिस लाईन से प्रभारी निरीक्षक थाना फूलपुर

क्या उत्तर प्रदेश में नही है कोई योगी का विश्वासपात्र

  उत्तर प्रदेश में बिगड़ती क़ानून व्यवस्था में सुधार और अफसरशाही की नकेल कसने को गुजरात से बुलाये गए शर्मा जी लखनऊ      गुजरात कैडर के रिटायर्ड आईएएस अरविंद कुमार शर्मा के भाजपा ज्‍वाइन करने के तत्‍काल बाद विधान परिषद प्रत्‍याशी घोषित करने से यूपी के मंत्रियों और मंत्रीपद के तमाम दावेदारों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं।       पार्टी के विश्‍वस्‍त सूत्रों ने बताया कि चुनावी वर्ष में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ बिजली, पानी और सड़क जैसी जनता से जुड़े बुनियादी विभागों से बेहतर काम चाहते थे। लेकिन इन विभागों के मंत्री अभी तक उनकी उम्‍मीदों पर खरे नहीं उतर पाये हैं। चुनाव में जाने से पहले योगी आदित्यनाथ हर मोर्चे को मजबूत करना चाहते हैं। इसी क्रम में वह पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले थे और इस परेशानी से अवगत कराते हुए रिजल्ट् ओरिएंटेड स्किल्‍ड व्‍यक्ति की मांग की थी ताकि यूपी में सड़क, बिजली और पानी जैसे विभागों की कार्यप्रणाली का मैकेनिज्‍म सुधारा जा सके।       मोदी - योगी की इस मुलाकात के बाद ही मऊ जिले के मूल निवासी और गुजरात कैडर के मोदी के विश्‍वासपात्र आईएएस अधिकारी अरविंद शर्म

गैस भले महंगी हुई, नया कनेक्शन और बुकिंग हुई आसान

  गैस की बढ़ती कीमतों के बीच ग्राहक सुविधा पर फोकस         सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंडेन गैस सिलिंडर की बुकिंग अब मिस्ड कॉल से भी होगी। मिस्ड कॉल के जरिये नया कनेक्शन भी मिल सकेगा। इंडियन ऑयल ने इसके लिए एक नया नंबर जारी किया है। लोग अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से इंडेन ऑयल के नंबर  8454955555 पर कॉल करेंगे तो गैस सिलिंडर के लिए बुकिंग हो जाएगी।            इंडियन ऑयल के सूत्रों के अनुसार मिस्ड कॉल की सेवा सोमवार एक फरवरी से शुरू हो गयी है। बताए गए नंबर पर मिस्ड कॉल करने से उनके गैस सिलिंडर की बुकिंग हो जाएगी। इसके लिये जरूरी है कि मिस्ड काल गैस एजेंसी में पहले से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही किया जाये।           इंडियन ऑयल मैनेजमेंट ने इसके लिए एक सेंटर सर्वर डेवलप किया है। मिस्ड कॉल करने पर सेंटर सर्वर से एजेंसी को सूचना जाएगी। इसके साथ ही गैस बुकिंग की सूचना भी उपभोक्ता के  मोबाइल पर आ जाएगी। सूत्रों के अनुसार मिस्ड कॉल सेवा में नया कनेक्शन देने की सुविधा को जोड़ देने से इंडेन गैस की पहुंच आम जनता तक और आसान हो गई है।

अलमहमूद अस्पताल में डॉ. प्रीति अग्रवाल की सेवाएं उपलब्ध

  वरिष्ठ नेत्र रोग सर्जन हैं डॉ. प्रीति अग्रवाल आम जन को सस्ती दर पर बेहतर मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराने को प्रयासरत वाराणसी के सुदामापुर बजरडीहा स्थित अलमहमूद अस्पताल में एस जी पी जी लखनऊ व हेरिटेज अस्पताल वाराणसी सहित कई संस्थानो में सेवाएं दे चुकीं वरिष्ठ नेत्र रोग सर्जन डॉ. प्रीति अग्रवाल की सेवाएं उपलब्ध हो गयी है। अस्पताल के सचिव हाजी नवेद अशरफ के अनुसार अस्पताल में डॉ अग्रवाल के द्वारा फेको विधि से मोतियाबिन्द का इलाज, आँखे तिरछी होने (भंगापन) का इलाज व ऑपरेशन, लेजर द्वारा चश्मा हटाना (LASIK), आँखों की प्लास्टिक सर्जरी, ओ सी टी द्वारा आंख के पर्दे के जाँच व पर्दे की अन्य बीमारियों व पलकों से सम्बंधित बीमारियों का इलाज, कान्टैक्ट लेंस, फेकिक लेंस, लेजर विधि द्वारा झिल्ली को काटना, पलक के गिरने का ऑपरेशन, आँखों का लाल रहना व आंखों से पानी आना आदि रोगों के इलाज की सुविधा बृहस्पतिवार और शनिवार को सुबह 9:30 बजे से 11 बजे के बीच  उपलब्ध रहेगी।