Skip to main content

Posts

पूर्वांचल में आंधी बारिश के आसार

  मौसम विभाग ने एक से तीन मई के बीच प्रदेश के कई स्थानों पर आंधी और बारिश के आसार जताए हैं। लखनऊ। उत्तर प्रदेश का मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने पहली से तीन मई के बीच प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आंधी पानी के आसार जताये हैं। गुरुवार शाम से ही कुछ जिलों में यह बदलाव देखा भी गया। वाराणसी में तेज हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी। कुछ स्थानों पर आंधी भी आई। मौसम निदेशक जे.पी.गुप्त ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय दबाव के चलते राज्य के मौसम में बदलाव आएगा। इन तीन दिनों में राज्य के अलग-अलग अंचलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी और बारिश होगी। पूर्वी यूपी में आंधी पानी का ज्यादा असर रहने की आशंका है। मौसम निदेशक के अनुसार गुरूवार 29 अप्रैल को लखनऊ और आसपास के इलाकों में बदली छाई रहने और कहीं-कहीं छिटपुट बौछारें पड़ने की वजह स्थानीय मौसमी बदलाव था। प्रदेश में बीते चौबीस घण्टों के दौरान बांदा सबसे गरम स्थान रहा जहां दिन का तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गोरखपुर, प्रयागराज, बरेली में भी दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई।

यूपी में कंटेन्मेंट ज़ोन में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

राज्य के गृह विभाग की नई गाइडलाइन जारी लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए योगी सरकार ने गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का अनुपालन करने का निर्णय लिया है। इसके तहत अगले 14 दिनों तक सभी कंटेनमेंट ज़ोन में शापिंग कॉम्प्लेक्स, सिनेमा हाल, रेस्टोरेंट एवं बार, खेल कॉम्प्लेक्स, जिम, स्पा, स्वीमिंग पुल के साथ ही धार्मिक स्थानों को बंद किया  जाएगा। 14 दिन बाद स्थिति की समीक्षा करने के बाद इन्हें खोलने पर फैसला किया जाएगा।  मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने गुरुवार को इस संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए हैं। दिशा निर्देश में दिए गए प्रतिबंधों का अनुपालन कड़ाई के साथ करने को कहा गया है। कोविड के मामलों में वृद्धि को देखते हुए कंटेनमेंट क्षेत्रों को बनाने पर सरकार का फोकस रहेगा। बड़े पैमाने पर कंटेनमेंट की घोषणा करने से पूर्व लोगों को जरूरी आवश्यकताओं के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा।  प्रतिबंध: ◆ कंटेनमेंट जोन में शापिंग काम्प्लेक्स, सिनेमा हाल, रेस्टोरेंट एवं बार, खेल काम्प्लेक्स, जिम, स्पा, स्वीमिंग पुल के साथ ही धार्मिक स्थानों...

वाराणसी के अस्पतालों में है लोग परेशान, मर रहे मरीजों की सुध लेने वाला कोई नहीं

वाराणसी।  वाराणसी के अस्पतालों में मरीजों की सुध लेने वाला कोई नहीं है जिसके कारण मरीजों की इलाज के अभाव में मौत हो जा रही है। अब सवाल ये है कि इन मौतों के लिए कौन जिम्मेदार है? अस्पतालों में फैली दुर्व्यवस्थाओं के कई वीडियो सोशल मीडिया पर गर्दिश कर रहे हैं लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही और जिला प्रशासन की खामोशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा सवाल बन कर खड़ी है। ऐसा लगता है कि सारी व्यवस्थाएं दलालों के हाथों में चली गई है। इसी दुर्व्यवस्था का शिकार होकर मुख्यमंत्री योगी की कृपादृष्टि वाले प्रधानमंत्री के संसदीय छेत्र में सत्तारूढ़ भाजपा के कार्यकर्ता डा. गुफरान जावेद बेड, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर एवं जीवन रक्षक दवाओं की कमी के कारण अपनी बहन का जीवन नहीं बचा सकने के कारण सदमे में हैं। जब उनसे पूछा गया कि आप तो बीजेपी के कार्यकर्ता हैं एवं प्रदेश और केन्द्र में आपकी सरकार है फिर आपको अस्पताल में क्या परेशानी हुई? तो उन्होंने बताया कि हमें वाराणसी के किसी भी अस्पताल में एक बेड भी नहीं मिल सका और मैं अपनी आंखों के सामने अपनी बहन को मरते हुए देखता रह ...

क्या ये लॉक डाउन का रिहर्सल है

  कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत 29 व 30 अप्रैल को जनपद वाराणसी में समस्त प्रकार की दुकान व व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे- जिलाधिकारी दूध, सब्जी, ब्रेड, फल, बेकरी के सभी उत्पादों के आउटलेट, भोजन सामग्री की दुकानें, अनाज-गल्ले की रिटेल दुकानें आदि अपरान्ह 12.00 बजे तक खोली जा सकती हैं मेडिकल दुकानें, मेडिकल आपूर्ति, मेडिकल टेस्ट व ब्लड टेस्ट जांच करने वाली लैब, ब्लड कलेक्शन सेंटर एवं उनके ऑफिस, निजी व सरकारी मेडिकल व प्राइवेट प्रैक्टिस वाले क्लीनिक, अस्पताल, एम्बुलेंस, हॉस्पिटल को होने वाली सामग्रियों की आपूर्ति व अन्य मेडिकल सेवाएं इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगी वाराणसी।  वर्तमान में ‘नोवल कोरोना वायरस’ का संक्रमण पुनः बढ़ रहा है व विगत कुछ दिनों से जनपद वाराणसी में 1800 से अधिक व्यक्तियों का संक्रमण प्रतिदिन हो रहा है। वाराणसी शहर में लगभग 700 से अधिक कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं तथा लगभग सारे शहर के क्षेत्र इससे प्रभावित हुए हैं। इस परिप्रेक्ष्य में जनपद वाराणसी में व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों द्वारा आपसी सहमति से 29 व 30 अप्रैल को जनपद वाराणसी की सभी दुकानों को बन्द कि...

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र ने राज्यों को चेताया

  नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस के रिकॉर्ड मामलों के बीच केंद्र ने राज्यों को कोविड नियमों का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है। केंद्र ने चेताया है कि नियमों का सख्ती से पालन नहीं करने पर मौजूदा संसाधन नाकाफी साबित होंगे। केंद्र ने राज्यों से कहा कि कोविड मैनेजमेंट को सख्ती से अमल में लाएं, नहीं तो मौजूद संसाधन बढ़ते मामलों के बीच नाकाफी साबित होंगे। आने वाले दिनों में कोरोना मरीज़ों के बढ़ने को लेकर किए गए अनुमान का हिसाब लगाने के बाद केन्द्र सरकार द्वारा राज्यों को यह निर्देश दिया गया है। निर्देश के अनुसार महीने भर को ध्यान में रखकर क्लीनिकल मैनेजमेंट (अस्पताल/इलाज)  को लेकर ज़रूरी कदम उठाने को कहा गया है। केंद्र की ओर से उन राज्यों को निर्देश दिया गया है, जिनके ज़िले में पॉजिटिव दर  हफ्ते भर से 10 प्रतिशत या उससे ज़्यादा हो या Bed Occupancy यानी ऑक्सीजन सपोर्टेड या आईसीयू बेड 60 प्रतिशत से ज्यादा भर चुके हों। ऐसी हालत में, स्थानीय कंटेनमेंट प्रतिबंधों को सख्त करने पर जोर दिया गया है। जैसे 14 दिनों तक लोगों को मिलने जुलने/ जुटने/ समारोह में शामिल होने को ...

बाबतपुर एयरपोर्ट पर विमान की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग

कोविड के लक्षण देख सहमे विमान सवार अन्य यात्री वाराणसी।             आज मंगलवार को गुवाहटी से अहमदाबाद जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान में सवार एक यात्री की सेहत अचानक खराब हो गई। उस समय विमान लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के करीब उड़ान पर था। पायलट ने तत्काल बाबतपुर एयरपोर्ट के अफसरों से संपर्क कर यात्री के बीमार होने की बात बताते हुए मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी। जिसके बाद जहाज़ को बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। मिली रिपोर्ट के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस के विमान संख्या 6E6138  ने मंगलवार को तकरीबन तीन बजे गुवाहटी एयरपोर्ट से उड़ान भरी। उड़ान भरने के करीब एक घंटे बाद विमान में सफर कर रहे उरव  नायक नामक यात्री को सांस लेने में तकलीफ होन  लगी। सांस फूलने के चलते यात्री के साथ ही अन्य यात्री परेशान हो उठे। और  कोरोना के लक्षण देख सहम से गये। शाम 4.27 बजे विमान को लाल बहादुर शास्त्री  एयरपोर्ट पर उतारा गया। एयरपोर्ट एंबुलेंस से यात्री को तत्काल इलाज के लिए बाबतपुर स्थित एक निजी  चिकित्सालय में भेजा गया, जहां चिकि...

मई से 18 वर्ष के ऊपर के सभी का होगा कोविड टीकाकरण

नई दिल्‍ली।       देश में मई माह से कोरोना टीकाकरण का दायरा बढ़ाया जाएगा और एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोग भी टीका लगवा सकेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से सोमवार को कोरोना स्थिति को लेकर की गई लगातार बैठकों के बाद केंद्र सरकार ने यह ऐलान किया। सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, 'कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के तीसरे चरण के तहत सभी व्‍यस्‍कों का टीकाकरण किया जाएगा।' गौरतलब है कि सोमवार को देश में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 2,73,810 नए मामले सामने आने के एक दिन बाद केंद्र सरकार का यह फैसला आया है। देश के ज्‍यादातर राज्‍यों में कोरोना के केसों की संख्‍या बढ़ने के चलते कई राज्यों से ऑक्सीजन तथा दवाइयों की कमी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।         गौरतलब है कि कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत केंद्र सरकार की ओर से सबसे पहले हेल्‍थ वर्कर्स और फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण कराया गया था। इसके बाद 60 वर्ष से अधिक और उसके बाद 45 वर्ष से अधिक लोगों के वैक्‍सीनेशन को मंजूरी दी गई थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है,  'पिछले एक साल से अधिक समय स...